शांति, श्रद्धा और आध्यात्म का पवित्र स्थान

आस्था का ऊँचा शिखर – सिरे मंदिर

🚨 महत्वपूर्ण सूचना – 🚨 श्री सिरे मंदिर, जालौर

सभी भक्तगणों को सूचित किया जाता है कि यदि कोई भी व्यक्ति Facebook, Instagram या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर श्री सिरे मंदिर या किसी भी संत–महात्मा / भैरूनाथ अखाड़ा के संत–महात्मा के नाम, फोटो या पहचान का उपयोग करके फर्जी (Fake) अकाउंट बनाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🙏 सभी भक्तों से निवेदन है कि कृपया फॉलोअर्स बढ़ाने या व्यक्तिगत लाभ के लिए किसी भी संत–महात्मा के नाम से फर्जी अकाउंट न बनाएं।

📌 यदि किसी के पास सिरे मंदिर या भैरूनाथ अखाड़ा के साधु–महात्मा से संबंधित कोई भी सोशल मीडिया आईडी / अकाउंट है, तो उसे तुरंत अखाड़े को सुपुर्द करें।

➡️ अन्यथा उस अकाउंट को तुरंत बंद कर दें।
➡️ यदि ऐसे किसी अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह विषय आस्था और मर्यादा से जुड़ा हुआ है।
ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

— श्री सिरे मंदिर प्रबंधन, जालौर